आचार्य अकादमी चुलियाणा, रोहतक (हरियाणा) (पंजीकृत)
पांचवीं अखिल भारतीय हिंदी साहित्य पुरस्कार प्रतियोगिता हेतु रचनाएं आमंत्रित
भारती हिन्दी साहित्य, दर्शनशास्त्र, योग, अध्यात्म, स्वदेशी, राष्ट्रवाद, इतिहास व हरियाणवीं साहित्य को समर्पित व प्रमाण अन्तरराष्ट्रीय मुल्यांकित त्रैमासिक शोध पत्रिका (आईएसएसएन 2249-2976), चिन्तन अन्तरराष्ट्रीय मुल्यांकित त्रैमासिक शोध पत्रिका (आईएसएसएन 2229-7227), आर्य अन्तरराष्ट्रीय मुल्यांकित त्रैमासिक शोध पत्रिका (आईएसएसएन 2348-876X), द्रष्टा अन्तरराष्ट्रीय मुल्यांकित त्रैमासिक शोध पत्रिका (आईएसएसएन 2277-2480), हिन्दू अन्तरराष्ट्रीय मुल्यांकित त्रैमासिक शोध पत्रिका (आईएसएसएन 2348-0114) जैसी अन्य कई शोध पत्रिकाएं प्रकाशित करने वाली संस्था आचार्य अकादमी’, चुलियाणा रोहतक (हरियाणा), तथा योग को समर्पित संस्था वैदिक योगशाला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) द्वारा राष्ट्रभाषा हिन्दी में लिखित अग्रलिखित विषयों/संकायों की मौलिक पुस्तकें विभिन्न वार्षिक पुरस्कारों हेतु आमन्त्रित की जाती हैं-
1. श्रीमती हेमलता हिन्दी साहित्य (गद्य, पद्यादि) पुरस्कार
2. स्वामी दयानन्द सरस्वती दर्शनशास्त्र पुरस्कार, स्वदेशी, राष्ट्रवाद, सनातन वैदिक धर्म व संस्कृति पुरस्कार
3. राजीव भाई दीक्षित भारतीय इतिहास, आयुर्वेद, स्वदेशी व राष्ट्रभक्ति पुरस्कार
4. पत्रकार किरण भूषण सम्मान
नियम व शर्तें :
1. पुरस्कार हेतु अपनी प्रकाशित पुस्तक की दो प्रतियां अवश्य भेजें।
2. विभिन्न विषयों/ संकायों की पुरस्कार हेतु भेजी जाने वाली पुस्तकें राष्ट्रभाषा हिन्दी में ही लिखी हुई होनी चाहिए।
3. पुरस्कार प्रदान करने हेतु ‘आचार्य अकादमी’ का निर्णय अन्तिम होगा।
4. पुस्तकें आचार्य शीलक राम, आचार्य अकादमी, चुलियाणा, रोहज (रोहतक) हरियाणा-124501 के
पते पर 30 नवंबर 2024 तक registered/speed post द्वारा पहुंच जानी चाहिए।
5. पुरस्कृत रचनाओं के लेखकों को तीनों विधाओं में प्रथम पुरस्कार 2100/-, द्वितीय पुरस्कार 1500/-, तृतीय पुरस्कार 1100/- प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे ।
6. पत्रकार किरण भूषण सम्मान अल्पसंख्यक वर्ग के किसी एक निर्भिक पत्रकार को दिया जाएगा, जिसके अंतर्गत पुरस्कार स्वरुप 5100/-, स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र व अंगवस्त्र प्रदान किए जाएंगे। पत्रकारों को अपना टाईप किया हुआ पूरा जीवन परिचय उपरोक्त पते पर भेजना होगा।
7. अस्वीकृत रचनाएं वापिस नहीं भेजी जाएंगी।
8. लेखकों द्वारा लिखित व किसी भी राष्ट्रीय प्रकाशक से प्रकाशित (ISBN सहित) पुस्तकें विवरणात्मक न होकर मौलिक, तार्किक, आलोचनात्मक, समीक्षात्मक व राष्ट्रवादी भावनाओं से ओतप्रोत होनी चाहिए।
9. पुस्तकें वर्ष 2021 से 2023 के बीच प्रकाशित होनी चाहिए।
10. किसी भी तरह के शंका समाधान हेतु आचार्य शीलक राम, आचार्य अकादमी चुलियाणा रोहज,
(रोहतक) हरियाणा-124501, मोबाईल 9813013065 पर संपर्क करें या e mail i d shilakram9@gmail.com पर संपर्क करें। तथा वाट्सअप ग्रुप : https://chat.whatsapp.com/F2Ead3OwBoYBGWHkxenxQw
11. प्रतियोगिता निशूल्क है।
विनीत :
आचार्य शीलक राम
अध्यक्ष, आचार्य अकादमी
चुलियाणा, रोहतक (हरियाणा)
No comments:
Post a Comment