*एपस्टीन फाईल में जिन हजारों लोगों का नाम मौजूद है, ध्यान रहे कि वो सभी लोग वही हैं, जिनकी जनमानस पूजा करता आ रहा है।ये वही तथाकथित हमारे महापुरुष हैं जिनकी हम मिलकर जय जयकार करते आ रहे हैं। यही है हमारा आधुनिक धार्मिक, नैतिक , सामाजिक और वैज्ञानिक विकास। एपस्टीन फाईल में जिनका नाम मौजूद है, उनमें से कोई भी व्यक्ति साधारण व्यक्ति नहीं है। सभी के सभी राजनीति, व्यापार,मजहब,मत,वाद, संप्रदाय, प्रबंधन, विज्ञान, शिक्षा क्षेत्र के धुरंधर हैं।एक से बढ़कर एक प्रसिद्धि प्राप्त तथाकथित महापुरुष। आधुनिक वैज्ञानिक विकसित युग में जिनको महापुरुष, आदरणीय, बड़ा और पूज्यनीय माना जाता है और जिनकी जनता -जनार्दन पूजा करता है - सारे के सारे वही बड़े लोग एपस्टीन फाईल में मौजूद हैं।इस महा भ्रष्टाचार का भांडाफोड होने पर आज हम सब स्तब्ध हैं लेकिन किसी को भी अपनी निजी सोच और निर्णयों पर संदेह नहीं हो रहा है। क्यों हम ऐसे अय्याश,महाभोगी, कामवासना के कीड़ों को अपना आदरणीय मान लेते हैं? क्यों ऐसे उन्मुक्त भोगी राक्षसों को हम अपना आदर्श मानकर उन्हें सिर पर चढ़ाकर रखते हैं?जब हमारे आदरणीय आदर्श ही इतने अय्याश, उन्मुक्त भोगी, मनुष्यों का मांस खाने वाले और राक्षसी दरिंदे होंगे तो एक समता, समानता और संवेदनशील विश्व का निर्माण करने के सभी दावे खोखले और झूठे ही होंगे।हम आज भी वही पशुओं के तल पर खड़े हैं - कोई विकास वगैरह नहीं हुआ है। विकास आज का सबसे बड़ा झूठ है।हमारा पतन हुआ है और हो रहा है।आज भी दुनिया की बागडोर पाशविक राक्षसी दरिंदों के हाथों में मौजूद है। एपस्टीन फाईल की पूरी सच्चाई यदि सामने आ जाये तो राजनीति, मजहब, संप्रदाय, व्यापार, प्रबंधन, शिक्षा , विज्ञान, मीडिया आदि सभी क्षेत्रों की पोल खुल जायेगी। लेकिन विडंबना यह है कि आज का पूरा सिस्टम इन्हीं राक्षसी दरिंदों के हाथों में मौजूद है।ये अपनी सच्चाई को बाहर आने से हर हाल में रोकने के सारे प्रयास करेंगे और कर भी रहे हैं।*
डॉ. शीलक राम आचार्य
आर्यावर्त चिंतन भारतीय दर्शन, सांस्कृतिक विमर्श और राष्ट्रचेतना पर केंद्रित एक वैचारिक एवं शोधपरक डिजिटल मंच है। यह मंच आचार्य शीलक राम जी के वैदिक-दार्शनिक चिंतन, सांस्कृतिक विश्लेषण और समकालीन सामाजिक-राजनीतिक प्रश्नों पर आधारित दृष्टिकोण को सुव्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करता है। यहाँ प्रस्तुत सामग्री में — * भारतीय दार्शनिक परंपराओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन * आधुनिक शिक्षा और नैतिक विमर्श का आलोचनात्मक परीक्षण * राष्ट्र और समाज से संबंधित जटिल प्रश्नों का तर्कसंगत विवेचन * परंपरा और आधुनिकता
Sunday, February 15, 2026
एपस्टीन फाईल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment