Sunday, April 10, 2022

रामनवमी रामराज्य

 रामनवमी  रामराज्य

................. 

रामनवमी तब ही मनेगी

जब शुद्ध हों आचार विचार! 

खानपान में हो सात्विकता

हो   सद्कर्म  आदर्श विहार! 

आर्य जीवन-शैली हो सबकी

छल, कपट, पाखंड से दूर! 

निरोगता, स्वास्थ्य तन व मन

हों  तृप्ति, संतुष्टि भरपूर! 

किसान व मजदूर समृद्ध हों

मेहनत का पारिश्रमिक पूरा! 

आत्महत्या करना न पडे

कोई स्वप्न न रहे अधूरा! 

सबके  पास  रोजगार हो

यहाँ काबू  में  हो  महंगाई! 

पढने को सबको शिक्षा मिले

बिमार होने पर मिले दवाई! 

रामनवमी  पर संकल्प लो

हमारे स्वदेशी हों हथियार! 

खुद की खोज,खुद का विज्ञान

दुश्मन पर सटीक करें प्रहार! 

भूखा कोई भी सोए नहीं

सबको भोजन मिले भरपेट! 

दौलत पर सबका हक हो

कुछ लूटेरे ही न बन जाएं सेठ! 

रामनवमी पर सभी याद करो

रामराज्य के शीघ्र आने की! 

हर नागरिक सुविधा संपन्न हों

कहना फिर रामनवमी मनाने की! 

एक दिवस मनाने से क्या होगा

जब प्रजा जन हो कंगाल! 

खाने पीने की भी तंगहाली हो

हो हर सिस्टम बदहाल! 

श्रीराम के सपनों का भारत

नहीं बन सकता जुमलेबाजी! 

तर्क, चिंतन, विचार आवश्यक

जरुरी धर्म, दर्शन,नीति का ज्ञान! आगे ही आगे बढते जाना है

यह रामनवमी रामराज्य पहचान!! 

............ 

आचार्य शीलक राम

वैदिक योगशाला

कुरुक्षेत्र

No comments:

Post a Comment