Saturday, November 8, 2025

सनातन धर्म, संस्कृति और दर्शनशास्त्र को सबसे बड़ा खतरा (The biggest threat to Sanatan Dharma, culture and philosophy)

 सनातन धर्म, संस्कृति और दर्शनशास्त्र को सबसे बड़ा खतरा 
सनातन धर्म और संस्कृति को फिलहाल सबसे बड़ा खतरा हिंदुओं से ही है। जरथुष्ट्र से लेकर मूसा,ईसा, मुहम्मद, सिद्धार्थ गौतम आदि के अनुयायियों और अब हिंदू हितकारी कहे जाने इन ढोंगियों तथा साम्यवादियों और नवयानियों से खतरा बना रहता आया है।साईरस, सिकंदर,कासिम,गौरी, गजनी, अब्दाली, चंगेज, नादिर,बाबर, हुमायूं, शाहजहां, औरंगजेब, अकबर, कार्नवालिस, मैकाले आदि अब्राहमिक हमले पिछले 3000 वर्षों से होते आ रहे हैं। उपरोक्त सभी अब्राहमिक मजहबी थे तथा अब्राहमिक मजहबों के प्रचार-प्रसार के लिये तथा आर्थिक लूट के लिये हमले किये गये थे। फिलहाल भारत पर और सनातन धर्म और संस्कृति पर हो रहे हमले करने वाले कोई बाहरी हमलावर ने होकर हिंदू हितकारी कहे जाने वाले अंधानुयायी हैं। इन्होंने अपनी पहचान को छिपा दिया है।भारत, सनातन धर्म और सनातन संस्कृति को अब्राहमिक कहे जाने बाहरी हमलावर तो पूरी तरह से बर्बाद नहीं कर पाये थे। लेकिन फिलहाल जो खतरा सनातन धर्म और संस्कृति पर हो रहा है,वह पहले वाले हमलों से भी घातक है। इस समय अपने आपको सनातनी कहकर ही सनातन को बर्बाद करने मे लगे हुये हैं। सनातन धर्म और संस्कृति पर हो रहे इस हमले को सनातनी जनमानस भी समझ नहीं पा रहा है। आर्यसमाज से थोडी आशा थी कि वह ढाल बनकर खड़ा होगा लेकिन महर्षि दयानंद सरस्वती के कुछ समर्पित शिष्यों को छोड़कर यह संगठन भी इन नकली हिंदू हितकारियों के झांसे में फंसकर रह गया है।इन नकली हिंदू हितकारियों का साथ एक तरफ तो अब्राहमिक मजहब दे रहे हैं, दूसरी तरफ भारत के कुछ अमीर घराने सहयोग कर रहे हैं तथा तीसरी तरफ अनेक नकली शंकराचार्य, महामंडलेश्वर, स्वामी, संन्यासी, सद्गुरु आदि सहयोग कर रहे हैं। सामुहिक रूप से कोई भी संगठन सनातन धर्म और संस्कृति के रक्षार्थ फिलहाल प्रस्तुत नहीं है। हां, व्यक्तिगत रूप से अनेक विचारक, सुधारक, विद्वान, दार्शनिक तथा कुछ छोटे स्तर के संगठन अवश्य प्रयासरत हैं।वो सभी अपनी जान पर खेलकर प्रयासरत हैं।इसी क्रम में महर्षि दयानंद सरस्वती, स्वामी श्रद्धानंद, सुभाष चन्द्र बोस, बिस्मिल, भगतसिंह, अशफाक,राजीव भाई दीक्षित जैसे कयी महापुरुष अपना बलिदान दे चुके हैं। वांगचुक जैसे राष्ट्रवादी लोग भी राष्ट्रभक्त होने की सजा भुगत रहे हैं।

अब्राहमिक सोच का अंधानुकरण करने वाले नकली हिंदू हितकारियों ने पिछले दशक में पता नहीं कितने समकालीन वैदिक स्वामी दयानंद सरस्वती, राष्ट्रवादी इतिहासकार धर्मपाल, स्वदेशी राजीव भाई दीक्षित को छीन लिया है। वैसे तो आजादी के पश्चात् ही यह दुष्ट परंपरा साम्यवाद और नवयान की आड़ में शुरू हो गई थी लेकिन पिछले एक दशक के दौरान  सनातन धर्म और संस्कृति पर जो हमले हुये हैं, उन्होंने अब्राहमिक,नवयानी और साम्यवादियों के सम्मिलित रुप को भी पीछे छोड़ दिया है।बचे खुचे सनातन धर्म और संस्कृति को बर्बाद करके अपनी सत्ता कायम करने के लिये इन्होंने नकली शंकराचार्य,ढोगी संत,शोषक स्वामी, कपटी संन्यासी और व्यापारी योगाचार्य पैदा कर दिये पैदा हैं। विश्वविद्यालयों के शीर्ष पर अनपढ़ और पाखंडी लोगों को बैठा दिया है। सरकार सहायता प्राप्त अकादमियों और पीठों द्वारा जी- हुजूरी और चापलूसी करने वाले सम्मानित हो रहे हैं और मौलिक प्रतिभाशाली विचारक उपेक्षित किये जा रहे हैं।मुगल दरबारी चारण और भाटों के समकक्ष चापलूसों की पुस्तकें पुरस्कृत हो रही हैं जबकि जमीनी वास्तविकता को अभिव्यक्ति देने वाली राष्ट्रवादी पुस्तकों को रद्दी की टोकरी में फेंक दिया जा रहा है। ऐसे सनातन धर्म और संस्कृति विरोधी कुकृत्य करके भारत को विश्वगुरु बनाने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। यदि कोई इन कुकृत्यों का विरोध करे तो उसे देशद्रोही और सनातनद्रोही कहकर गालियां दी जा रही हैं। जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम से भारत को बांटने के जितने घृणित प्रयास इस समय चल रहे हैं,इतने घृणित प्रयास शायद सभी अब्राहमिक संगठनों ने मिलकर पिछले 3000 वर्षों के दौरान किये होंगे।

 सर्वधर्मसमभाव क्या है? सर्वमतसमभाव क्या है?'धर्म' के साथ सर्व लगाना अपने आपमें महामूर्खता है।धर्म अनेक थोडे ही होते हैं। धर्म तो एक ही होता है। यदि सर्वमतसमभाव सही है तो यह सबके लिये यानी पारसी, यहुदी, ईसाई, इस्लाम, जैन,बौद्ध के लिये भी है या केवल हिन्दू मतानुयायियों के लिये ही है?सच तो यह है कि इस अवधारणा का सबसे अधिक नुकसान हिंदू को ही हुआ है। पारसी, यहुदी, ईसाई, इस्लाम, जैन,बौद्ध आदि को इसका अधिक नुकसान नहीं हुआ है। हिंदू को छोड़कर सभी मत हमलावर मन :स्थिति के रहे हैं।पूरी दुनिया को फतेह करके अपने अपने मत में दीक्षित करके अपना सांप्रदायिक,मजहबी और राजनीतिक साम्राज्य स्थापित करना इनका एकमात्र लक्ष्य रहा है। पिछले 3000 वर्षों से आर्यधर्मी रक्षात्मक होकर जीवन जी रहे हैं।आज भी स्थिति में कोई अधिक बदलाव नहीं हुआ है।इसीलिये आज भी आर्यधर्मी या सनातनधर्मी या वैदिकधर्मी सर्वाधिक असुरक्षित है।जब से इन्होंने हमलावर और रक्षात्मक शक्तियों में संतुलन बनाना बंद करके एकतरफा सर्वमतसमभाव का जीवन जीना शुरू किया है तभी से ये रक्षात्मक होकर रह गये हैं।ऐसी विषम स्थिति में सनातन या आर्य या वैदिक धर्म तो बचेगा लेकिन इसको आचरण में उतारने वाला इस धरती पर कोई नहीं बचेगा। सीधा सा तर्क है कि यदि यदि सभी मत समान हैं तो फिर आपको पारस, यहुदी, ईसाई, इस्लामी, जैन, बौद्ध आदि अपने अपने मतानुसार आज तक दूसरे देशों पर जो भी आक्रमण,हिंसा,मारकाट, नरसंहार , मतांतरण, युद्ध, बलात्कार, लूटपाट आदि करते आये हैं,उस सबको आपको जायज मानना होगा। क्यों? क्योंकि यह सब करने उनके मतानुसार सही है।उन द्वारा किये गये हरेक अमानवीय कृत्य को आपको मानना ही होगा, क्योंकि आप सर्वमतसमभाव को मानते हो।हां, यदि आप भीतर से कुछ और बाहर से कुछ अन्य हो,तो फिर आप कुछ भी कर सकते हो। लेकिन यह तो धर्मानुसार नहीं है।यह दुर्व्यवहार संप्रदाय अनुसार या मजहब अनुसार या मत अनुसार ठीक हो सकता है लेकिन धर्मानुसार नहीं। धर्म तो भीतर और बाहर से एक समान व्यवहार की सीख देता है।इसीलिये सर्वमतसमभाव की अवधारणा में फंसकर हिंदू ने अपने पैरों पर खुद ही कुल्हाड़ी से वार करके अपने ही पैरों को काट डाला है। भारत में विवेकानंद, प्रभुपाद, गांधी, परमहंस योगानंद, हेडगेवार आदि लोग तथा आजकल के अधिकांश शंकराचार्य, महामंडलेश्वर, स्वामी, संन्यासी, मुनि, योगाचार्य, सुधारक , राजनीतिक दल और नेता लोग आदि सभी इस सर्वमतसमभाव के भंवरजाल में फंसकर सनातन धर्म, दर्शनशास्त्र और संस्कृति को लुप्तप्राय: करने में सहयोगी बन रहे हैं।

 भारत में सनातन से ही 'मत' या 'संप्रदाय' बनाने की परंपरा धर्मानुसार रही है। लेकिन इस परंपरा को खंडित करने का कार्य सर्वप्रथम शंकराचार्य के शिष्यों ने उपनिषदों,ब्रह्मसूत्र, श्रीमद्भगवद्गीता को प्रस्थानत्रयी घोषित करके शुरुआत की। उन्होंने यह सिद्ध करने के लिये कि केवल अद्वैतवाद सही है और बाकी सब कुछ गलत है, हजारों ग्रंथों की रचना कर डाली। इसकी प्रतिक्रियास्वरूप विचारकों ने विशिष्टाद्वैतवाद, शुद्धाद्वैतवाद,द्वैताद्वैत वाद, अचि़त्ंयभेदाभेदवाद, शक्त्याद्वैतवाद, ध्वन्याद्वैतवाद आदि मत खडे हो गये तथा हरेक ने उपरोक्त तीन ग्रंथों उपनिषदों, ब्रह्मसूत्र और श्रीमद्भगवद्गीता से अपने अपने मतों को सही तथा बाकी को गलत सिद्ध करना शुरू कर दिया। इनकी इस वैचारिक कबड्डी में सनातन धर्म, दर्शनशास्त्र और संस्कृति के मूल स्रोत ग्रंथों वेदादि को बिल्कुल भूला दिया गया।हरेक संप्रदाय खुद को सही और बाकी को गलत कहकर परस्पर सभी को गलत ही सिद्ध करने का प्रयास कर रहा था।इस दुषित परंपरा ने आर्य या वैदिक या सनातन धर्म,दर्शनशास्त्र और संस्कृति को भारतीयों के जीवन से ओझल कर दिया है। भारत में सभी स्थानों पर पाखंडी,शोषक और पद- प्रतिष्ठा के लोभी बाबाओं की बाढ़ आई हुई है। नेता और अमीर घराने अपने लाभ के लिये इन बाबाओं का खूब दुरुपयोग कर रहे हैं। भारत के अधिकांश बाबा अपने आपको परमात्मा मानकर पूजा करवा रहे हैं। व्यक्तिवादी अनेक परमात्मा उत्पन्न हो गये हैं।ये पहले तो अब्राहमिक मजहबों की तरह मजहबी बने तथा बाद में अपने आपको ही परमात्मा मानने लगे हैं।ये सारे मिलकर सनातन धर्म,दर्शनशास्त्र,संस्कृति से ही उपदेश चुराते हैं और फिर इसी में कमियां निकालकर गालियां देने लगते हैं। पारसी, यहुदी, ईसाई और इस्लाम पहले ही सनातन धर्म, संस्कृति, दर्शनशास्त्र के साथ अतीत में ऐसा कर चुके हैं लेकिन अब तो खुद हिंदू भी ऐसा ही करने पर उतारू हैं।इस समय के ही नहीं अपितु पिछले 150 वर्षों के दौरान पैदा हुये अधिकांश धर्मगुरु अब्राहमिक मजहबों की तरह सनातन धर्म,संस्कृति,दर्शनशास्त्र के साथ दुश्मनी निभा रहे हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती ने कुमारिल , मंडन मिश्र,शंकराचार्य के पश्चात् सनातन धर्म,संस्कृति, दर्शनशास्त्र के लिये सर्वाधिक प्रामाणिक, प्रशंसनीय और वास्तविक प्रयास किया था लेकिन उनकी असमय हत्या कर दी गई।हत्या करने वाले कोई और नहीं अपितु अब्राहमिक मजहबों के विचारक और शंकराचार्य के शिष्यों द्वारा गलत परंपरा को शुरू करने के फलस्वरूप पैदा हुये विभिन्न सांप्रदायिक विचारक ही थे।इस समय राजीव भाई दीक्षित भी इन्हीं के षड्यंत्र का शिकार हुये हैं।यह सबको पता है।

 संप्रदाय,मत या वाद वहीं तक सही होते हैं ,जहां तक वे सनातन धर्म,संस्कृति और दर्शनशास्त्र का समर्थन करता हों।जब भी वो इस सीमा का उल्लंघन करने लगें तो उन पर लगाम कसना आवश्यक होता है। शंकराचार्य के बाद वह लगाम बिल्कुल ढीली छोड़ दी गई है। शंकराचार्य के शिष्यों ने अतीत में एकतरफा अद्वैतवाद के रूप में खूब धींगामुश्ती की है। बाकी विचारक भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर वैचारिक कबड्डी खेलने का काम करते रहे हैं। सभी को यह आश्चर्यजनक लगेगा कि समय और परिस्थिति अनुसार खुद चार्वाक,आजीवक,महावीर, सिद्धार्थ गौतम आदि ने अपने अपने समय पर आई विकृतियों को दूर करके सनातन धर्म,संस्कृति, दर्शनशास्त्र के प्रचार-प्रसार के लिये प्रयास किये लेकिन शिष्यों - प्रशिष्यों को यह सब अपनी आजीविका और अहंकार के अनुकूल नहीं लगा। और परिणामस्वरूप अनेक मजहब उत्पन्न ही नहीं हुये अपितु खूनी संघर्ष भी खूब हुये हैं। बौद्ध राजाओं और भिक्षुओं द्वारा सनातन धर्म,संस्कृति, दर्शनशास्त्र को नष्ट करने करने के लिये अपनी पूरी शक्ति लगा दी थी।इसीलिये आज भी नवयानी बौद्ध अपने आपको सनातन धर्म, संस्कृति, दर्शनशास्त्र के समीप न कहकर ईसाईयत और इस्लाम के समीपस्थ महसूस करते हैं। राधास्वामी,रामकृष्ण मिशन, ब्रह्माकुमारीज, इस्कान,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,पतंजलि योगपीठ,सच्चा सौदा,धन धन सतगुरु,योग वेदांत समीति ,ईशा फाउंडेशन, ओशो धाम आदि सैकड़ों धार्मिक कहे जाने वाले संगठन सर्वमतसमभाव की आड़ में खुद तो अरबपति खरबपति बन बैठे हैं लेकिन ये सारे मिलकर सनातन धर्म, संस्कृति, दर्शनशास्त्र की बेतुकी और अमर्यादित आलोचना करते रहते हैं। और तो और हमें जो संवैधानिक व्यवस्था सन् 1947 ईस्वी के बाद मिली है,वह भी सनातन के विरोध और सर्वमतसमभाव के नकली सिद्धांत पर खडी हुई है।इस नकली सिद्धांत पर चलने के लिये सिर्फ हिन्दू को ही विवश किया जाता है। हिंदू को छोड़कर सभी मजहबों को उच्छृंखल आजादी प्रदान की गई है। इसलिये रामकृष्ण मिशन जैसे संगठनों ने तो अपने आपको सनातन धर्म से अलग करने के लिये न्यायालय तक की शरण ली थी। कितना विचित्र और हृदयविदारक है यह सब कि जिन मतों, संप्रदायों और वाद आदि का कर्तव्य सनातन धर्म,संस्कृति, दर्शनशास्त्र, नैतिकता, आचरण आदि को सुरक्षा कवच प्रदान करना था, पिछली कयी सदियों से वो सारे मिलकर इसी सनातन के विभिन्न घटकों पर प्रहार करने का कोई भी अवसर नहीं चूकते हैं।

...........
आचार्य शीलक राम 
दर्शनशास्त्र- विभाग 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 
कुरुक्षेत्र -136119

भागों नहीं अपितु सामना करो

सत्यनिष्ठा,कर्त्तव्यपरायणता, विश्वसनीयता आदि नैतिक जीवन मूल्यों के साथ साथ अपनी संतान को इतनी तिकड़मबाजी, चापलूसी और झूठ बोलना अवश्य सिखला देना कि वो भ्रष्टाचार,कपट,छल और रिश्वतखोरी के परिवेश में सफलता की सीढ़ियां चढ सकें। जिनके हाथों में सिस्टम की बागडोर है,सच जानिये कि वो सभी के सभी परले दर्जे के भ्रष्टाचारी, झूठे, कपटी, चापलूस और गिरगिटिया चरित्र के स्वामी हैं। ऐसे दुषित सिस्टम और गले सड़े परिवेश में नैतिक जीवन-मूल्यों को पूछने वाला कोई भी नहीं है। जिनके हाथों में सिस्टम है वो सभी अपनी संतानों को बढ़िया शिक्षा के लिये विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिये भेज देते हैं और बाकी बचे भारतीयों को नैतिकता, राष्ट्रवाद, राष्ट्रप्रेम और स्वदेशी पर चलकर तथा भारत के ही सडे गले विश्वविद्यालयों में शिक्षा लेने को विवश करते हैं।कुछ धूर्तों ने कपटाचरण करके आरक्षण के द्वारा अपने निशुल्क भोजन, पानी, औषधि और शिक्षा की व्यवस्था कर ली है तो नेता,धर्मगुरु, प्रशासनिक अधिकारी और अमीर घरानों के हाथों में राजसत्ता, धर्मसत्ता और धनसत्ता की बागडोर है। इन्होंने अपने जीवन में हर प्रकार की खुशहाली की भरपूर व्यवस्था कर ली है। बाकी बचे हुये भारतीयों के पल्ले में गरीबी,कुशिक्षा, बदहाली,शोषण, प्रताड़ना , ज़ुल्म के सिवाय कुछ नहीं है।अब भी संभल जाओ। यहां पर तो राष्ट्रवाद के सपने दिखलाने वाले नेता ही सबसे बडे देशविरोधी हैं। स्वदेशी के नारे लगाने वाले नेता और धर्मगुरु विदेशी सामान का उपभोग करके अय्याशी कर रहे हैं। धर्म और नैतिकता की दुहाई देने वाले धर्मगुरु,संत,संन्यासी,स्वामी और गुरु लोग सबसे बड़े अधार्मिक और अनैतिक हैं।सच तो यह है कि हमारे भारत के अधिकांश नेता, धर्मगुरु, योगाचार्य,संत, स्वामी, संन्यासी,सद्गुरु और सुधारक आदि सबसे अधिक भ्रष्ट,कामुक, झूठे, कपटी,छली, धूर्त, विदेशी सामान के उपभोक्ता और अनैतिक हैं।

 विश्वविद्यालयीन अध्ययन अध्यापन के दौरान पिछले डेढ दशक के दौरान हमने भी बेतहाशा ज़ुल्म, प्रताड़ना, अपमान, भेदभाव, जातिवाद और आर्थिक अभाव को झेला है। लेकिन हमने तो आत्महत्या नहीं की।हम तो डटे भी रहे हैं तथा जीवित भी रहे हैं।एक आईपीएस अधिकारी,उसकी आईएएस पत्नी, विदेश में बच्चे भी पढ़ रहे हैं,महंगे मकानों में रह रहे हैं तथा सरकार में पहुंच भी बहुत अधिक है - फिर भी प्रैसर को नहीं झेल पाये। काहे के आईपीएस और आईएएस अधिकारी हैं? इनकी यही ट्रैनिंग होती है कि प्रैसर आये तो आत्महत्या कर लेना? यहां विश्वविद्यालय में देखो - पीएचडी किये हुये हैं,कयी कयी विषयों में स्नातकोत्तर हैं। सैकड़ों रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं, पचासों पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं,साथ में आयु और अनुभव के साथ एक चौथाई तनख्वाह भी नहीं मिल रही तथा सेवानिवृत्त होने पर भिखारी हो जाना पड़ेगा।इतने प्रैसर, अपमान, प्रताड़ना, भेदभाव और जातिवाद के बावजूद अपने शैक्षणिक कर्तव्य का नियमित निर्वहन कर रहे हैं।हम तो जीवित हैं,हम तो नहीं मरे, हमने तो आत्महत्या नहीं की।

 सरकार और सिस्टम द्वारा प्रचारित कर्त्तव्यपरायणता और सत्यनिष्ठा का हमारे लिये कोई पारिश्रमिक नहीं है।इस तरह की बातें सिर्फ कागजों तक सीमित हैं।जिसको भी मौका मिलता है,वह सारी मर्यादाओं को ताक पर रखकर जमकर धन दौलत को एकत्र कर रहा है।इसीलिये तो मैं बार बार कह रहा हूं कि थोडा बहुत आचार्य कौटिल्य को भी पढ लिया करो। अपनी संतान को आचार्य कौटिल्य से अवश्य अवगत करवाना तथा उनसे कहना कि भ्रष्ट राजनीतिक सिस्टम में कर्त्तव्यपरायणता, सत्यनिष्ठा, स्पष्टता, मेहनत और उचित पारिश्रमिक के लिये कोई स्थान नहीं है।आप,आपकी संतान और आपके निकट संबंधी तक भूखों मर जायेंगे। कोई भी पूछनेवाला नहीं होगा।यह दुनिया ऐसी ही है। यहां सभी उगते सूरज को सलाम करते हैं। मुसीबत पड़ने पर सबसे पहले वहीं मित्र साथ छोड़कर भागेंगे जिन्होंने हर हाल में साथ निभाने की कसमें खाईं थीं। यदि सिस्टम ठीक है तो आप भी ठीक रहना लेकिन यदि सिस्टम भ्रष्ट है तो फिर सिस्टम के साथ ही चलना बेहतर है।
यदि देह में कोई कमी आ जाये तो शुद्धि आदि करके उसको निरोग करना होता है,उस देह से अलग होकर उसको गालियां देना कोई समाधान नहीं है। और फिर यह ध्यान रहे कि महावीर, बौद्ध, चार्वाक आदि सभी सनातनी ही थे, उन्होंने किसी मजहब की स्थापना नहीं की थी। उनके देहावसान के पश्चात् यह दुकानदारी शुरू हुई थी।कुछ लोग अलग अलग नामों से यह दुकानदारी आज भी कर रहे हैं।एक ही पहलू से मत सोचो अपितु अन्य पहलुओं से भी सोचने का प्रयास करो। बाकी कुछ लोगों को गाली गलौज करने, कमियां निकालने और अपमान करने का संवैधानिक अधिकार मिला हुआ है।इस भेदभाव पर उनकी जबान पर ताले लग जाते हैं।आज जो लोग जातिवाद, सांप्रदायिकता, ऊंच-नीच और छुआछूत के नारे लगा रहे हैं,वो ही सबसे बडे जातिवादी, सांप्रदायिक, भेदभाव को प्रश्रय देने वाले और छुआछूत को बढ़ावा देने वाले हैं।

 कम या अधिक संख्या में स्वार्थी, निठल्ले और धूर्त लोग सदैव रहे हैं।आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।एक बहुत बड़ा सवाल यह भी है कि जिनका अतीत में शोषण हुआ था,वो शोषण के विरोध में खड़े क्यों नहीं हुये? क्या इतने कमजोर थे कि आवाज भी न उठा पाये? ज्ञात इतिहास में विरोध का कोई उदाहरण उपलब्ध नहीं है। कहीं यह तो नहीं है कि कुछ लोगों को मुफ्त का खाने, पीने,रहने आदि की पहले से ही लत पडी हुई है। अपनी इस लत को स्वीकार न करके औरों पर दोषारोपण करके खुद को बचाकर निकल जाने का जुगाड करने के नये नये तरीके तलाश किये जा रहे हैं!
आज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, हरियाणा के मुख्यमंत्री आदि सभी दबे कुचले वर्ग हैं लेकिन फिर भी गाली गलौज किया जा रहा है।अरे भाई और क्या चाहिए?अब तो शासन प्रशासन सब तुम्हारा है।अब भी भेदभाव, ऊंच-नीच और प्रताड़ना क्यों हैं?कभी अपने वर्ग के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्य न्यायाधीश के विरोध में धरना प्रदर्शन करो कि हमारे ऊपर अत्याचार क्यों हो रहे हैं? लेकिन नहीं करेंगे और अब भी गालियां देंगे ब्राह्मण, बनिया,जाट, राजपूत आदि को।

कमी कहीं और नहीं अपितु कमी खुद में है।वह तो स्वीकार हो नहीं रहा,बस दोषारोपण शुरू। और इसके लिये वर्ग विशेष को संवैधानिक अधिकार मिले हुये हैं।जो सनातन से बाहर गये थे, क्या उनमें कमी नहीं थी?उनको दूध के धूले क्यों मान रहे हो?सारे प्रश्न सनातनियों से ही क्यों?जो स्वार्थ में भागकर गये थे, उनसे भी तो पूछो।

 कमियां निकालकर गालियां देने का धंधा बन गया है।हर व्यवस्था में समय के साथ विकृतियां आना स्वाभाविक है लेकिन उनके सुधार और परिष्कार की जिम्मेदारी न उठाकर पूरी व्यवस्था को ही गालियां देना या गलत कहना ठीक नहीं है।और नयी व्यवस्थाएं जो बनी हैं, क्या उनमें कमियां नहीं हैं? फिर उनको भी छोड दो।

दलितों और पिछड़ों के साथ अन्याय की बातों को बढ़ा चढ़ाकर बताने के प्रयास अंग्रेजी काल की शुरुआत में हुये थे।दलित ही दलितों के विरोधी अधिक है।इस समय देख लो- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्य न्यायाधीश दलित और पिछड़े वर्गों से हैं,इस समय पर दलित और पिछड़ों पर ज़ुल्म होने का कारण क्या दलित और पिछड़ों द्वारा शासित व्यवस्था नहीं है?लेकिन अब भी गालियां मनुस्मृति और ब्राह्मणों को दी जा रही हैं।मैं खुद पिछडे वर्ग से हूं। मुझे मेरे पिछड़े वर्ग वालों ने सदैव दबाकर रखने की कोशिश की है लेकिन मेरे ब्राह्मण,जाट आदि भाईयों ने मेरी सदैव मदद की है।हरियाणा में दलितों में भी दलित जातियों के दो दलित वर्ग बना दिए हैं। इसका विरोध सवर्ण नहीं अपितु खुद दलित ही कर रहे हैं तथा अपने ही अति दलित भाइयों को अधिकार नहीं देना चाहते।

जब खुद में कमी होती है तो दूसरे उसका फायदा उठाते हैं। दलितों में अपने खुद में भी कमियां रही हैं जिससे उन पर अत्याचार हुये तथा अब भी हो रहे हैं।पिछले 2500 वर्षों के कालखंड में अनेक दलित वर्ग के राजाओं ने राज किया है। दलित राजाओं के शासन में यदि दलितों पर अत्याचार होते रहे थे तो इसके लिए दलित ही जिम्मेदार अधिक हैं,सर्वण इतने जिम्मेदार नहीं थे। पिछले वर्षों के दौरान तथाकथित दलित वर्ग के लोग आये दिन सनातनी देवी देवताओं, मूल्यों, ग्रंथों, महापुरुषों को गालियां देकर अपमानित करते रहते हैं लेकिन इसके जुर्म के फलस्वरूप किसी पर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होती है। यदि कोई सवर्ण जातियों से संबंधित व्यक्ति दलितों के महापुरुषों, ग्रंथों या उनकी मान्यताओं पर जायज टिप्पणी भी कर देता है तो उस पर तुरंत एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज हो जाती है।यह भेदभाव क्या है? क्या समानता को मानने वाला संविधान इसकी इजाजत देता है? राजनीतिक दलों के नेता और दलित वर्गों के नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिये भारत को जातीय संघर्ष की तरफ धकेल रहे हैं।यह किसी भी तरह से राष्ट्रहित में नहीं है। इससे न तो दलितों का हित हो रहा है तथा न ही सवर्ण कहे जाने वालों का।इस भेदभाव, ज़ुल्म और नये प्रकार के जातिवाद पर रोक कौन लगायेगा? मुद्दा तो अधिकांश में भ्रष्टाचार, बलात्कार, स्वार्थ और कुछ अन्य ही होता है लेकिन उसे तुरंत जातीय रुप देकर जनमानस को एक दूसरे के विरोध में खड़ा करके सामाजिक ढांचे को कमजोर किया जा रहा है। अंग्रेजों द्वारा प्रदत्त जातीय महामारी को आजादी के पश्चात् किसी भी राजनीतिक दल से समाप्त करने का प्रयास नहीं किया है। इस मामले जितनी दोषी भाजपा है उतनी ही दोषी कांग्रेस भी है। अपने राजनीतिक फायदे के लिये जहां भाजपा मनु और मनुस्मृति की आड़ लेकर सनातन धर्म और संस्कृति को कमजोर कर रही है वहीं पर कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी मनु, मनुस्मृति और मनुवाद की आड़ लेकर सनातन धर्म और संस्कृति को गालियां दे रहे हैं। बाकी दल और नेता तो अपने फायदे के लिये पलटी मारकर कभी कांग्रेस में और कभी भाजपा के पाले में जाकर बैठ जाते हैं।इस राष्ट्रविरोधी घटिया खेल में ये और इनके साथी अमीर घराने तथा धर्माचार्य और सुधारक तो भरपूर अय्याशी कर रहे हैं लेकिन भारत, भारतीय और भारतीयता कमजोर होते जा रहे हैं।

...............
आचार्य शीलक राम 
दर्शनशास्त्र- विभाग 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 
कुरुक्षेत्र -136119